विधुत विभाग के अथक प्रयासों से विद्युत आपूर्ति शुरू

मोहम्दाबाद गोहना/ मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
विद्युत विभाग के जर्जर पोल एवं लगे हुए विद्युत तार ओवरलोड की स्थिति में है जिससे आए दिन विद्युत पोल टूट कर गिर जा रहे हैं, मंगलवार रात्रि आई तेज हवा आधी के कारण रात्रि लगभग 11:00 बजे 11000 विद्युत पोल के टूट कर गिर जाने से पूरी रात्रि एवं बुधवार दोपहर तक विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल रही, विद्युत सप्लाई न रहने के कारण रात्रि में लोग इस उमस भरी गर्मी में काफी बेचैन रहे। वही सुबह होते ही निकली तेज धूप एवं आसमान से बरस रही आग के कारण शहीद चौराहा ब्लॉक उप जिलाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक आवास कोतवाली तथा नगर पंचायत के अन्य मोहल्लों में पूरी रात्रि विद्युत सप्लाई ना रहने एवं सुबह भी न रहने के कारण लोग पानी के लिए इधर-उधर टहलते रहे, इस बाबत पूछे जाने पर अवर अभियंता लालजी यादव ने बताया कि जो भी जर्जर तार एवं पोल है उसे बदलने की प्रक्रिया चालू कर दी गई है और जल्द ही विभिन्न मोहल्लों में एबीसी के बिल भी लगा दी जाएगी, जिससे आए दिन जो तार टूटते हैं वह नहीं टूटेंगे।
अवर अभियंता लालजी यादव, चंद्र भूषण यादव सहित विद्युत विभाग के कर्मियों के अथक प्रयास से दोपहर में विद्युत व्यवस्था बहाल की जा सकी तब जाकर मोहल्ले वासियों को पानी मिल सका और चैन की सांस ली।

rkpnews@desk

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

5 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

5 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

5 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

6 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

6 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

6 hours ago