शौचालय में छिपे प्रेमी की जमकर धुनाई

रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
अपराहन कोई 4:00 बज रहे थे इस दौरान प्रेमी के मोबाइल पर बुलावे का फोन आया तो प्रेमी के चेहरे की रौनक बढ़ गई, और उसने मोबाइल को जेब में रखा ,और तुरंत अपने मंजिल की तरफ रवाना हो गया। प्रचंड गर्मी में वैसे भी गांव में सियापा छाया हुआ था, लोग अपने अपने घरों में कैद होकर के गर्मी से निजात पाने का प्रयास कर रहे थे। गांव में बिजली का अता पता नहीं था, तभी यह प्रेमी आसपास के लोगों से नजरे बचाता हुआ एक खुले दरवाजे वाले मकान में दाखिल हो गया। युवक के कमरे में दाखिल होते ही अंदर से दरवाजा खटाक से बंद हो गया । दरवाजा बंद होते ही कुछ लोगों की नजरें उस मकान के तरफ चली गई, उस समय मकान के परिवारिक सदस्य घर के अंदर मौजूद नहीं थे, प्रेमी युवक के लिए मौका बेहद पोशीदा और एकांत के अवसर का था, जिसे प्रेमिका ने बखूबी सही अंदाजा लगाकर अपने प्रेमी को घर बुला लिया। इस बीच कतिपय लोगों की नजरें इस मकान पर टिक गई, और युवक के घर में दाखिल होते ही लोगों ने पहले समझा कि कोई फेरीवाला सामान बेचते हुए अंदर गया है, परंतु जब आधा घंटा बीत गया और युवक घर से बाहर नहीं निकला तो लोग दूसरों के घरों के जीने पर चढ़कर के अंदर का मंजर देख लिया। इसके बाद वहां तमाम लोग जमा हो गए। लोगों ने दरवाजा खटखटा कर अंदर रंग में भंग डाल दी। अंदर से एक युवती बाहर आई ,और उपस्थित लोगों को देखते ही गालियां बकना शुरू कर दिया। तथा तमाम तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए। जिसकी वजह से लोगों के तेवर उग्र हो गए, और अंदर घुसे युवक के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। युवती ने चैलेंज के अंदाज में कहा कि घर के अंदर कोई नहीं है, चाहो तो देख लो। युवकों की टोली को पहले तो चैलेंज बड़ा नागवार लगा। लेकिन उन लोगों ने चैलेंज स्वीकार करके 3 और 4 की संख्या में अंदर दाखिल हो गए। घर में घुसे युवकों को कुछ देर तलाश के बाद जब युवक हाथ नहीं लगा, तो वे लोग निराश होकर के लौटने का मन बना लिया। इसी बीच उनका ध्यान शौचालय की तरफ गया, जिसकी सीटकीनी अंदर से बंद मिली। उसका दरवाजा खटखटा कर युवक को बाहर निकलने को कहा गया, पहले तो उसने भीतर चुप रह करके स्थिति पर नजर रखने का प्रयास किया। परंतु युवकों की टोली दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकलने को मजबूर कर दिया। शौचालय के भीतर पसीने से लथपथ युवक जब बाहर निकला तो उस पर लात घुंसो की बरसात होने लगी। इस बीच लड़की के परिवार के लोग भी आ गए ।युवक को घर के बाहर निकाल कर के जमकर कुटाई की। पूछताछ के दौरान वह अपने को रसड़ा का रहने वाला बताया, और जब उसने कहा कि लड़की ने उसे फोन करके स्वयं बुलाया है, तो लड़की के परिवार वालों ने भी उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान गांव का जो भी युवक आता प्रेमी के शरीर पर दो चार लात जरूर मारता। इस तरह से मामले को पुलिस को सुपुर्द करने की बात हो रही थी। परंतु बदनामी की वजह से लोगों ने मामले को यहीं पर पटाक्षेप करने का निर्णय लिया। भीड़ के लोग जब इसी उधेड़बुन में थे, तभी लोगों से नजरे बचाता हुआ प्रेमी सिर पर पांव रखकर के भाग गया। फिलहाल इस घटना को लेकर के गांव में चहुओर चर्चा हो रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

परमार्थी पोखरे में चला सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…

1 minute ago

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

2 hours ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

2 hours ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

2 hours ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

11 hours ago