संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अधिशाषी अभियन्ता विद्युत रणधीर कुमार ने बताया है कि अधीक्षण अभियन्ता, विवि मण्डल-सन्त कबीर नगर के निर्देशानुसार विद्युत चोरी की रोकथाम, लाइन हानियों को कम करने एवं उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति प्रदान किये जाने हेतु मोहल्ला शास्त्रीनगर एवं गोला बाजार में सघन काम्बिग अभियान चलाया गया। अभियान में कुल 142 परिसरों की जाँच की गयी, जिसमें दिनेश कुमार अग्रहरी पुत्र स्व. घनश्याम दास, निवासी- गोलाबाजार के घरेलु परिसर पर 05 किवा की विद्युत चोरी पकड़ी गई। 16 अदद भार वृद्धि का प्रकरण एवं 5 परिवारों पर अनियमितता/मीटर खराब पाया गया, जिससे मौके पर वही सही करा दिया गया।
उक्त अभियान इसी प्रकार अगले एक माह तक चलता रहेगा, जिससे समय से विद्युत बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो। साथ ही सम्बन्धित उपभोक्ताओं से यह अपील की जाती है कि बिना विद्युत मीटर के विद्युत का उपभोग न करें, जिससे विभाग बेहतर विद्युत आपूर्ति प्रदान कर सके।
उक्त अभियान में रमेश सिंह अधीक्षण अभियन्ता, रणधीर कुमार अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी के०एन० शुक्ल, मनोज कुमार, लक्ष्मण मिश्र, पंकज कुमार, अवर अभियन्ता अमित सिंह, अमित शाह, भानु प्रताप, अजय कुमार एवं विजिलेन्स टीम अवर अभियन्ता के साथ उपस्थित रहे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…