पोखरी अतिक्रमण करके बना डाला बेलभरिया में पक्का मकान

गांव की सड़कों पर बह रहा नाली का गन्दा पानी

दर्जनों शिकायत के बाद भी नहीं हुआ निस्तारण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा बेलभरिया में पानी निकासी की व्यवस्था बदहाल हो गई। है। विकास कार्यों की हकीकत देखनी हो तो इस ग्रामसभा से बेहतर उदाहरण मिठौरा विकास खंड के अन्य किसी गांव में नहीं मिलेगा।यही कारण है कि ग्राम सभा मे पोखरी मे अतिक्रमण की वजह से आज नाली की गंदी पानी सड़क से घरों मे जा रहा है लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता से गांव की यह दशा हुई है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद मुख्यालय से मात्र दस किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बेलभरियां में जल निकासी की सुविधा के लिए नालियों का जाल तो बिछा है, लेकिन ठीक से बहाव न होने का कारण यह है कि पोखरी में पक्का मकान बनाने के कारण यह दशा देखना पड़ रहा है जिसमें ग्राम पंचायत के सावित्री देवी ने 09 मई को जिलाधिकारी के पास एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें पोखरी संख्या 761 रकवा नम्बर 0.045 हेक्टेयर में हुए कब्जा के तहत पक्का मकान बनाने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया बावजूद इसके पोखरी माफिया पक्का मकान बना चुका है। आज ग्राम सभा में स्थित पोखरी का अस्तित्व खतरे में है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि इसे संज्ञान में लेकर कार्यवाही के लिए निर्देश देकर कब्जे को खाली कराया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

पेमे की पहली ऑफलाइन ब्रांच शुरू क्रेडिट एक्सेस को मिलेगा बढ़ावा

गिरजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन लाप 20 लाख व पर्सनल लोन 5 लाख तक की…

11 hours ago

आबादी और कोटही माता मंदिर के बीच संचालित शराब की दुकानों पर ग्रामीणों का विरोध

जांच कर दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, शाम होते ही लगती है भीड़…

11 hours ago

भेषजिक मुख्य परीक्षा 29 जून को

14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल एक पाली में होगी परीक्षा, सुरक्षा व निष्पक्षता…

11 hours ago

2.25 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का शिलान्यास, बृजमनगंज के आठ वार्डों की बदलेगी तस्वीर

नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, समयबद्ध तरीके से…

11 hours ago

1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की समय-सारिणी जारी

4 जुलाई को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची, 31 जुलाई तक आयोग को…

12 hours ago

देवरिया में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे हॉकर को तेज रफ्तार जिप्सी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे एक हॉकर को…

2 days ago