;आगामी 21 जून को मनाया जायेगा पुरे देश मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लॉक परिसर में स्थित मनरेगा पार्क में शनिवार की सुबह ब्लॉक प्रमुख नौतनवां राकेश कुमार मद्धेशिया एवं खंड विकास अधिकारी डॉ चन्द्र शेखर कुशवाहा ने पहुंचकर अतंराष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उक्त अतिथियों ने मौजूद लोगों को बताया कि 15 जून से 21 जून तक ब्लाक क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मौजूद अमृत सरोवर, मनरेगा पार्क, पंचायत भवन एव खेल मैदान मे प्रत्येक दिन सुबह योग दिवस मनाया जाएगा। सभी लोग अपने ग्राम पंचायतों में मौजूद स्थलों पर पहुंचकर निरोग रहने के लिए योगा जरुर करे। पार्क में उपस्थित सभी लोगों को ब्लाक प्रमुख ने योग प्रशिक्षण देने के साथ साथ सभी को योगाभ्यास कराया इस दौरान एपीओ शशिकांत, सचिव रामरतन यादव, योगेश मद्धेशिया, अवधेश यादव, अशोक पासवान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बेचन सिंह, पिंटू सिंह, हीरालाल, अजय साहनी, बच्चू लाल चौरसिया, प्रदीप दुबे, बालक दास, रवि कुमार, राज कुमार पटेल, दुर्विजय, रिंकू मद्धेशिया, हरी, बैजनाथ सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…