Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिजली विभाग के द्वारा आएं दिन बुनकरों की बिजली काट दी जा...

बिजली विभाग के द्वारा आएं दिन बुनकरों की बिजली काट दी जा रही है-वसीम अहमद

वाराणसी ( राष्ट्र की परम्परा)
उपरोक्त बातें कहते हुए भारतीय फन ए सिपहगिरी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पूर्व मीडिया प्रभारी वसीम अहमद ने बताया कि
वाराणसी बजरडीहा क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से आम बूनकर काफी परेशान हैं आएं दिन बुनकरों की बिजली काट दी जा रही है, जिससे तमाम बूनकर कि स्तिथि पहले से ही तंग गस्ती से गुजर रहा हैं। उपर बिजली विभाग कि मनमानी तरीके से पावरलूम की बिजली ऑनलाइन कांट दी जा रही है। जब बिजली विभाग के दफ्तर बिजली चालू कराने जा रहा है बूनकर तो उनसे मनमानी तरीके से पैसा मांगा जा रहा है किसी से पचास हजार तो किसी से तीस हजार रुपए पैसे कि मांग किया जा रहा है, ऐसे में एक दो चार पावरलूम वाले बूनकर कहा से इतना पैसे का इंतजाम कर सकते हैं। एक तरफ साडू कि मांग कम है उपर से बूनकरो की बिजली काट दी जा रही है मार्केट में साड़ी कि बिक्री ना होने से बूनकर काफी परेशान हैं, ऐसे में बिजली विभाग के कर्मचारी मनमाने तरीके से पैसा वसूल रहे हैं। वाराणसी भेलूपुर एक ही डीपार्ट में बिजली विभाग के अंदर दो तरीके से बूनकरो से पैसा वसूला जा रहा है। चेतमणी में कूछ पैसा जमा हो रहा है भेलूपुर में कूछ पैसा वसूला जा रहा है ऐसे में आम बूनकर कि कमर तोड़ने का काम कर रहा है बिजली विभाग।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मीडिया प्रभारी वसीम अहमद ने कहा कि सरकार द्वारा कहा गया था कि किसी भी बूनकर कि बिजली नहीं काटी जाएं, फिर भी बिजली विभाग के मनमाने ढंग से बूनकरो की बिजली कटौती जारी है। सबसे बड़ी बात बिजली विभाग में जब कर्ज वगैरह लेकर बिजली विभाग में पैसा जमा करने जा रहा है तो बिजली विभाग के अधिकारी साफ़ लफ्जों में कह रहे हैं कि आप बूनकर नहीं है।
ऐसे में बूनकर से कहा सूनी हो जा रहा है, बूनकरो का साफ कहना है कि अगर मैं बूनकर नहीं हूं तो इतने दिनों से बूनकरो के नाम से बिजली विभाग में पैसा क्यों जमा हो रहा था। उत्तर प्रदेश सरकार इस पर शख्त एक्शन लें और इस तरह की जो बात बिजली विभाग के अधिकारि कर रहे हैं इस पर जांच होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments