Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविद्युत विभाग ने सघन जांच किया जांच के दौरान अफरा तफरी का...

विद्युत विभाग ने सघन जांच किया जांच के दौरान अफरा तफरी का माहौल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
अवैध बिजली जलाने वाले व बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय कस्बे में बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने गुरुवार को सघन जांच किया। एसडीओ अशोक कुमार भारती के नेतृत्व में कर्मचारियों ने 45 बकायेदारों व 15 कंटिया फंसाकर अवैध बिजली जलाने वाले वालों की बिजली काट दी।कंटिया फंसाकर बिजली जलाने वालों को कहा गया कि 1 हफ्ते के अंदर कनेक्शन ले लें अन्यथा भविष्य में पकड़े जाने पर एफआईआर कराया जाएगा।अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया कि इसी क्रम में डेढ़ लाख रुपए की वसूली भी बकायेदारों से की गई और आगे भी यह अभियान समूचे क्षेत्र में चलता रहेगा। अभियान में अनिल गुप्ता,अशोक यादव,अमरनाथ यादव,संजय यादव आदि रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments