विद्युत विभाग ने बिल बकाएदारो का काटा विद्युत कनेक्शन

दस के खिलाफ किया एफआईआर

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
विद्युत बिल बकाया राजस्व की वसूली के लिए विद्युत विभाग द्वारा, जिले में अभियान जोरो पर चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में फूलपुर विद्युत उपकेंद्र द्वारा रविवार को चलाए गए अभियान में, विद्युत बिल बकाया होने पर 30 बकाएदार उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया तथा दस लोगों के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई।
फूलपुर विद्युत उपकेंद्र, अंतर्गत आने वाले गावों में विद्युत विभाग द्वारा बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, अवर अभियंता ग्रामीण मनीष कुमार ने अपने अधिनस्थ विद्युत कर्मियों के साथ अम्बारी क्षेत्र के ओरिल,डिहवा गांव में बकाएदार, पन्द्रह उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटकर, विभागीय स्टोर में जमा किया गया। वहीं ग्राम पंचायत मुड़ियार में चेकिंग के दौरान पन्द्रह से अधिक विद्युत बकाएदारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। इसी दौरान दस ऐसे विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया जिनके द्वारा बकाया राशि, जमा न कर पुनः विद्युत प्रयोग किया जा रहा था। जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई उनमें, मुड़ियार ग्राम निवासी जियाउद्दीन, मकसूद, नन्दलाल, रामरूप, इरफान अहमद, शंकर, लालमन, नसीर व तमन्ना आदि शामिल हैं। विद्युत विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र मे हड़कम्प मची हुई है।

rkpshomnath

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

4 minutes ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

17 minutes ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

25 minutes ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

33 minutes ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

41 minutes ago

रांची में मौसम का रौद्र रूप! 60 KM की रफ्तार से चली हवा, पेड़-पोल उखड़े; KG से 12वीं तक स्कूल बंद

झारखंड में मौसम का कहर! तेज हवा में पेड़ और बिजली के पोल गिरे, स्कूल…

59 minutes ago