जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विद्युत विभाग की लापरवाही से बिजली उपभोक्ता परेशान है।उपभोक्ताओं के मनमानी तरीके से बिजली बिल आ रहे हैं।अधिकारी कर्मचारियों के कई-कई चक्कर लगाने के बाद भी बिल में संशोधन नहीं हो पा रहा है, विद्युत बिल सही न होने पर परेशान होकर कस्बे की महिला उपभोक्ताओं ने सरिता सागर के नेतृत्व में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया और विद्युत बिल ठीक करवाए जाने की मांग की। विद्युत उपभोक्ता सरिता सागर,उर्मिला,सावित्री,कांती, मीना आदि नें बताया वह लोग मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं,और विद्युत कर्मियों द्वारा बिजली बिल मनमानी तरीके से अधिक धनराशि के दिए जा रहे हैं।मौके पर कोई विद्युत कर्मी रीडिंग लेने नहीं आता है। बिल ठीक करने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की जाती है, जो रुपए दे देता है उसका बिल सही हो जाता है।महिलाओं ने बताया बिल के नाम पर विद्युत कर्मियों द्वारा काफी परेशान कर उत्पीड़न किया जाता है। महिलाओं ने विद्युत अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई,उल्टा उन्हें ही डराया धमकाया गया। सभी नें जिलाधिकारी से जांच कर विद्युत बिल ठीक करवाने के साथ ही दूसरी बिजली कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…