पंचायत सहायकों का अल्प मानदेय नही हो पा रहा गुजारा

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को शाहजहांपुर जनपद की सभी ब्लॉकों के पंचायत सहायक एकत्रित होकर कटरा विधायक डा. वीर विक्रम सिंह प्रिंस को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने बताया कि हम सभी पंचायत सहायक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी और सेवा भावना के साथ कर रहे हैं ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर विभिन्न ऑनलाइन कार्यों को संपादित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, किंतु हमारे द्वारा किए जा रहे कार्यों और प्राप्त हो रहे मानदेय तथा सुविधाओं के बीच काफी असमानता है। अतः हम पंचायत सहायकों की निम्नलिखित मांगों को आपकी सरकार के समझ प्रस्तुत करते हुए उनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा करते हैं कि पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर 26910 ₹ प्रतिमाह (न्यूनतम कुशल मजदूरी दर ) के आधार पर किया जाए, इसके साथ ही इसे ग्राम निधि से हटाकर राज्य पोषित किया जाए और पंचायत सहायक को प्रति आवेदन मिलने वाली 5 ₹ प्रोत्साहन राशि को ग्राम निधि में ही भेज दिया जाए। अनुबंध प्रणाली को समाप्त करते हुए पंचायत सहायकों की सेवा नियमावली बनाई जाए और उन्हें स्थाई किया जाए ताकि अधिक स्थायित्व और सुरक्षा के साथ अपनी सेवाएं दे सकें। महिला पंचायत सहायकों के लिए स्थानांतरण नीति लागू किया की जाए साथ ही नगर पंचायत में जाने वाली ग्राम पंचायत के पंचायत सहायकों को अन्य रिक्त ग्राम पंचायतो में समायोजित किया जाए । पंचायत सहायक लगभग पंचायत सचिव के समान कार्य कर रहे हैं, अतः ग्राम पंचायत अधिकारी के रिक्त पदों पर पंचायत सहायकों को आरक्षण प्रदान किया जाए। पंचायत सहायकों द्वारा विभिन्न सर्वेक्षण कार्य ऑनलाइन किए जाते हैं जिनके लिए उच्च गुणवत्ता वाले मोबाइल फोन या टैबलेट की आवश्यकता होती है। सरकार से आग्रह है कि हमें यह उपकरण प्रदान किए जाएं पंचायत सहायकों के परिवारों को आयुष्मान भारत योजना में जोड़ा जाए ताकि वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में वित्तीय सुरक्षा प्राप्त कर सकें। हमारी उपरोक्त मांगे न केवल पंचायत सहायकों की बेहतरी के लिए आवश्यक हैं बल्कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को अधिक प्रभावी और सुचारू रूप से लागू करने में भी सहायक होंगी आप से विनम्र निवेदन है कि हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनके शीघ्र समाधान का मार्ग प्रशस्त करें, आपका समर्थन और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हमें आशा है कि आप हमारे जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएंगे। इस दौरान बीकेश कुमार ,सोविंदर राज ,शिवापाल ,हीरालाल वर्मा,आदेश कुमार, गिरीश कुमार, विशाल पांडेय ,अवनीश कुमार, प्रशांत कुमार ,शिल्पी पाल ,सुषमा चौहान ,शगुफ्ता,दीक्षा राठौर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

11 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

11 hours ago