कर्नलगंज में विद्युत उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन करके की नारेबाजी

कर्नलगंज,गोण्डा। (राष्ट्र की परम्परा)10 अक्टूबर..स्थानीय विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों कि उदासीनता को लेकर उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन करके नारेबाजी किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा कर्नलगंज में बस स्टाप चौराहे के पास चार दिन से खराब विद्युत ट्रांसफार्मर को लेकर नवाब अली, इस्माइल, बसीर अहमद, अशोक कुमार गोस्वामी व कालिका जायसवाल ने प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। उपभोक्ताओं ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारी उनके साथ खेल करने में लगे हैं। लोगों का आरोप है कि यहां पहले 250 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित था। जिसे बदलकर विभाग के जिम्मेदार लोगों ने 160 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया। उसके खराब होने पर 100 केवीए का लगा दिया। लोड अधिक होने की वजह से चार दिन पूर्व वह भी खराब हो गया। जिसकी शिकायत विद्युत उपकेंद्र के साथ अधिकारियों से भी किया गया मगर अभी तक दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है, जिससे लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। वहीं विद्युत से जुड़े सभी धंधे ठप हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाती है। लेकिन यहां अधिकारी कम क्षमता वाला ट्रांसफार्मर स्थापित करके उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ा रहे हैं। इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता सूरज कुमार का कहना है कि वहां 160 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। 250 केवीए के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि सोमवार को दूसरा ट्रांसफार्मर स्थापित कराकर आपूर्ति बहाल कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

संवाददाता गोण्डा…

parveen journalist

Recent Posts

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

2 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

2 hours ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

2 hours ago

रागी को डाइट में शामिल करें, रोटी से डोसा तक बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक मील

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा स्वास्थ्य डेस्क)। बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अब स्वाद के साथ…

2 hours ago

RAF Fairford के पास बड़ी सुरक्षा कार्रवाई, आतंकी साजिश के शक में 5 गिरफ्तार; 85 घर खाली

अमेरिकी एयरबेस के पास आतंकी साजिश का शक, सेना का बम निरोधक दस्ता पहुंचा; इलाका…

3 hours ago