Categories: Uncategorized

विद्युत करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

————दो महिलाएं झुलसकर हुई घायल———-

परसपुर/गोण्डा । (राष्ट्र की परम्परा)10 अक्टूबर.. स्थानीय थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम राजापुर के मजरा बद्दू पुरवा गांव में करंट उतरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परसपुर क्षेत्र के राजापुर बद्दू पुरवा गाँव मे शनिवार की रात लगभग नौ बजे घर में विद्युत लाइन के चपेट में आने से करीब 16 वर्षीय विनय तिवारी पुत्र परमानंद तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बद्दू पुरवा राजापुर गांव की ही 25 वर्षीय महिला सुनीता तिवारी पत्नी अमित तिवारी एवं 35 वर्षीय कविता तिवारी पत्नी दिवाकर तिवारी विद्युत करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसकर जख्मी हो गईं ।

👉एसडीएम व सीओ कर्नलगंज ने मौके पर पहुंचकर घटना का लिया जायजा

परिवार जनों ने आनन फानन में जख्मी महिलाओं को परसपुर नगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है। उक्त घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कर्नलगंज हीरालाल व सीओ मुन्ना उपाध्याय ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इस संबंध में सीओ मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि मृतक के पिता परमानन्द तिवारी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर एस०एस०ओ० आनन्द तिवारी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या- 279/22 की धारा 304 ए के तहत अभियोग पंजीकृत कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

सँवाददात गोण्डा…

parveen journalist

Recent Posts

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

56 minutes ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

1 hour ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

1 hour ago

रागी को डाइट में शामिल करें, रोटी से डोसा तक बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक मील

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा स्वास्थ्य डेस्क)। बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अब स्वाद के साथ…

2 hours ago

RAF Fairford के पास बड़ी सुरक्षा कार्रवाई, आतंकी साजिश के शक में 5 गिरफ्तार; 85 घर खाली

अमेरिकी एयरबेस के पास आतंकी साजिश का शक, सेना का बम निरोधक दस्ता पहुंचा; इलाका…

2 hours ago