मुलायम सिंह के निधन से शोक में डूबा समाजवादी कुनबा

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के सरक्षंक पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना मिलते पूरे जनपद के राजनैतिक सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। कई स्थानों पर नेताजी के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर आत्मा की शांति की प्रार्थना ईश्वर से की गई। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौहर खाँ की अध्यक्षता आयोजित शोक सभा में सभी ने दो मिनट का मौन धारण करके उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को गंभीर संकट की घड़ी मे धैर्य रखने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेता जी भारतीय राजनीति के महानायक समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक, तीन बार मुख्यमंत्री रहे। देश के रक्षामंत्री रहे और सात बार सांसद तथा एमएलसी भी रहे। नेताजी कार्यकर्ताओं के सम्मान का विशेष ध्यान रखते थे। कार्यकर्ता उनके लिए सर्वोपरि रहता था। उनका निधन न केवल भारत की राजनीति की बल्कि राष्ट्रीयता की आपूरणीय क्षति है। उनके निधन को एक समाजवादी युग का अंत कहा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा मे सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

एक अन्य समाचार के अनुसार स्व० मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए जिले के सपाइयों का बड़ा जत्था सोमवार की शाम सैफई पहुंच गया। जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मेहदावल के पूर्व सपा प्रत्याशी जयराम पाण्डेय, सपा के वरिष्ठ नेता राम दरश यादव पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे समेत अनेक नेता सैफई पहुंच गए। सभी नेताओं ने नम आंखों से अपने महबूब नेता का अंतिम दर्शन करने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महाराणा प्रताप जयंती समारोह ने जगाई राष्ट्रभक्ति और एकता की अलख

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रतीक महाराणा प्रताप…

6 hours ago

प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, गांव में मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में…

18 hours ago

राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप का 486वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया गया आह्वान महराजगंज(राष्ट्र…

18 hours ago

जनसंघर्ष से सत्ता के शिखर तक : सुवेंदु अधिकारी की राजनीतिक यात्रा

नवनीत मिश्र नव नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का नाम आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में…

18 hours ago

अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के…

18 hours ago

रेल प्रबंधक ने वाराणसी सिटी स्टेशन का गहन निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार 09 मई,2026 को पूर्वाह्न…

19 hours ago