बिजली बिल राहत योजना 2025 : आज से शुरू रजिस्ट्रेशन, पहले चरण में सबसे ज्यादा छूट

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बिजली बिल बकाया से परेशान घरेलू उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिजली बिल राहत योजना 2025 का रजिस्ट्रेशन आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि जो उपभोक्ता पहले चरण में रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उन्हें सबसे अधिक 25% तक की छूट और पूरा सरचार्ज माफी मिलेगी। यानी स्पष्ट तौर पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अधिक लाभ मिलेगा।

तीन चरणों में मिलेगी राहत

पहला चरण ( 31 दिसंबर) 25% तक छूट, पूरा सरचार्ज माफ दूसरा चरण (1 से 31 जनवरी) 20% छूट
तीसरा चरण (1 से 28 फरवरी)
15% छूट रजिस्ट्रेशन के लिए उपभोक्ता को 2000 रुपये जमा करने होंगे।

एकमुश्त या किश्तों में भुगतान की सुविधा

एकमुश्त भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को पुराने बकाये में अतिरिक्त राहत मिलेगी।
वहीं किश्तों पर भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को— 750 रुपये प्रति माह पर 10% छूट 500 रुपये प्रति माह पर 5% छूट समय पर भुगतान न करने पर 50, 150 और 300 रुपये जुर्माना लगेगा। लगातार चार किस्तें न जमा करने पर योजना से बाहर कर दिया जाएगा।

किन्हें मिलेगा लाभ

यह योजना 2 किलोवाट तक लोड वाले घरेलू कनेक्शन और 1 किलोवाट तक के छोटे व्यापारियों पर लागू होगी। कनेक्शन 31 मार्च 2025 या उससे पहले का होना चाहिए।

कहां कराएं रजिस्ट्रेशन

उपभोक्ता—
✔ विद्युत उपखंड व खंड कार्यालय
✔ नजदीकी जन सेवा केंद्र
✔ यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप
✔ www.uppcl.org
कहीं भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के समय पुराना बिजली बिल और मोबाइल नंबर रखना अनिवार्य है। औसत खपत से घटेगा बकाया जिन उपभोक्ताओं के बिल अधिक आए हैं, विभाग उनका बिल 144 यूनिट प्रति किलोवाट औसत से सुधारेगा। इससे कई उपभोक्ताओं का बकाया स्वतः कम हो जाएगा। उदाहरण के लिए, 17,600 रुपये बकाया वाले ग्रामीण उपभोक्ता का बकाया 14,300 रुपये किया जाएगा।
उपखंड अधिकारी (विद्युत) सिकंदरपुर अजय कुमार सरोज ने कहा यह योजना आर्थिक तंगी से जूझ रहे आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत है। पहले चरण में रजिस्ट्रेशन कराने वालों को सर्वाधिक फायदा मिलेगा।”

rkpshomnath

Recent Posts

आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

सी श्रेणी के फीडबैक वाले मामलों पर विशेष ध्यान देकर ए श्रेणी में लाने के…

37 minutes ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और फरियादियों को राहत दिलाने के उद्देश्य…

41 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 20 हजार रुपये

बरियारपुर की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर कराई धनराशि वापस देवरिया (राष्ट्र की…

44 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 30 हजार रुपये

भलुअनी साइबर पुलिस टीम की कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस के प्रति जताया आभार देवरिया (राष्ट्र…

50 minutes ago

तीन दिन से ठप कुशीनगर की स्वास्थ्य व्यवस्था

12 अक्टूबर को लखनऊ में होगा घेरा डालो-डेरा डालो महा आंदोलन कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश…

54 minutes ago

गैस सिलेंडर की मरम्मत के दौरान हादसा, आग की चपेट में आए चार लोग; मेडिकल कॉलेज में भर्ती

गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग, चार लोग झुलसे; बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल…

1 hour ago