मौत बनकर लटक रहे बिजली के तार, कुंभकर्णी निद्रा में विद्युत विभाग

जगह-जगह झुके हुए बिजली के पोल और नीचे लटकते तार किसी बड़े हादसे को दे रहे न्योता

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। चौक विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले बागापार फीडर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह बिजली के पोल झुके हुए हैं और तार नीचे लटकते नजर आ रहे हैं, जिससे किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही चरम पर है और शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
बागापार से रामपुर महराजगंज मार्ग पर स्थित बागापार चौराहे से मात्र 100 मीटर दूर तालाब के किनारे लगा बिजली का खंभा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। खंभे में जंग लग चुकी है और तार नीचे लटक रहे हैं। यह स्थिति केवल एक स्थान पर नहीं, बल्कि पूरे फीडर क्षेत्र में समान रूप से देखने को मिल रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई, तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
स्थानीय समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार विद्युत विभाग को शिकायत दी, परंतु विभागीय स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतों पर पहले ध्यान दिया गया होता, तो हाल ही में झुगवा क्षेत्र में हुई बिजली दुर्घटना जैसी स्थिति यहां उत्पन्न नहीं होती।
वहींं बागापार के युवा ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह उर्फ निक्कू सिंह ने भी विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अब वे जिलाधिकारी से मिलकर पूरे बागापार फीडर की समस्या से अवगत कराएंगे और यदि सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

5 minutes ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

11 minutes ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

1 hour ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

2 hours ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

3 hours ago

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

6 hours ago