पुलिस के पहरे में हो गया विद्युत मोटर चोरी वाह रे चोरों की सीनाजोरी

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा )
जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के पहरे में आए दिन चोरियां हो रही हैं, किंतु पुलिस चोर को पकड़ना तो दूर चोरी का पता लगाने में भी विफल नजर आरही है। क्षेत्र की जनता पुलिस पर सवाल उठा रहीं है ? कि जो पुलिस बड़े बड़े अपराधियों को मुख बीर के दम पर पकड़ने का दावा करती है वही पुलिस इन तमाम चोरियों के बारे में पता लगाने में तथा इस चोरी से संबंधित चोरों को पकड़ने में अबतक विफल क्यों है ?
जानकारी के अनुसार रानीपुर रजमो गांव निवासी चंदन सिंह पटेल पुत्र शंभू सिंह पटेल की गांव के पास खेत में लगे  ट्यूबवेल से अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात विद्युत मोटर सहित 600 मी कृषि कार्य हेतु पाइप, कुदाल, पावड़ा 20 किलो लहसुन दो बोरी खाद उठा ले गए। चंदन सिंह मंगलवार की सुबह जब खेत पर गए तो  ट्यूबवेल  का ताला टूटा देख अंदर गए तो सारा सामान गायब  मिला, चंदन सिंह ने चोरी के बाबत गंभीरपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ  तहरीर दिया ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव निवासी चंदन पुत्र शंभू सिंह कि बीती रात ट्यूबवेल से अज्ञात चोरों ने विद्युत मोटर, फावड़ा, कुदाल 20 किलो लहसुन ,सिंचाई की पाइप ,दो बोरी खाद आदि उठा ले गए सर्दी का मौसम आते ही चोरी की घटना में तेजी आ गई है, अभी 28/ 29 अक्टूबर की रात थाना गंभीरपुर चौकी गोसाई की बाजार क्षेत्र से एक ही रात में आधा दर्जन लोगों के विद्युत मोटर चोरों के द्वारा खोले जा चुके हैं, 14 नवंबर को धरनीपुर विषया और दयालपुर गांव में चोरी की घटना हुई है आए दिन चोरियों से क्षेत्रीय लोगों में  दहशत है,  भुक्त भोगी थाने में तहरीर देकर सबर कर रहे हैं वही भय मुक्त चोरों का हौसला बुलंद है। गंभीरपुर थाना पुलिस के द्वारा एक भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया गया ना तो कोई चोर पकड़े गए।इस सम्बन्ध में जब गम्भीरपुर थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक सन्दिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पूछताछ की जा रही हैं, शेष चोरियों के बारे में जांच की जा रही हैं जल्द ही कामयाबी मिल जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

7 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

8 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

8 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

9 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

17 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

19 hours ago