पत्रकार एसोसिएशन, उप्र का चुनाव संपन्न, दिलीप अध्यक्ष व अंकित महामंत्री

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई देवरिया और गोरखपुर मंडल का वर्ष 2023 के लिए संगठनात्मक चुनाव बुधवार को पं॰ दीनदयाल उपाध्याय सभागार नगर पालिका परिषद देवरिया में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया की अध्यक्षता और राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता एन डी देहाती एवं प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की देखरेख में सर्वसम्मत से किया गया।
जिलाध्यक्ष देवरिया के पद पर दिलीप कुमार मल्ल, अंकित वर्मा महामंत्री, राम भरोसा चौरसिया उपाध्यक्ष और विवेक चौरसिया कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। बेचू प्रसाद और सुभाष मिश्र को जिला संरक्षक बनाया गया।
दो सत्र की बैठक में पहले सत्र में संगठन के विस्तार, पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई पर चर्चा हुई। दूसरे सत्र में जिला और तहसील सदर के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ।
तहसील इकाई सदर देवरिया के लिए अध्यक्ष मन्नू वर्मा, महामंत्री अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष आमोद कुमार यादव, आदित्य विश्वकर्मा संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला चुने गए।
गोरखपुर मण्डल की जिम्मेदारी सौंपते हुए दिलीप भारती को मंडल अध्यक्ष, डॉ जामीर अहमद उपाध्यक्ष और गजेंद्र मिश्र को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया, राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पाण्डेय और राष्ट्रीय प्रवक्ता एन डी देहाती ने कहा कि सच के साथ खड़ा होना ही सच्ची पत्रकारिता है। बीते वर्ष में संगठन के किसी सदस्य के साथ पत्रकार उत्पीड़न की घटना नहीं हुई है। अन्य संगठन के पत्रकारों के साथ हुई उत्पीड़न की घटनाओं को संगठन ने गंभीरतापूर्वक लिया और उनको न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यह संगठन अन्य संगठनों से भिन्न है। पत्रकार हितों के लिए हमारा संगठन सदैव सकारात्मक पहल करते हुए, उत्पीड़ित पत्रकार के साथ एक आवाज पर खड़ा रहेगा। पत्रकार उत्पीड़न की घटना का यही संगठन मुखर विरोध करता है।
बैठक को गोरखपुर जिलाध्यक्ष दिनेश गोंड, चंद्र प्रकाश शुक्ला, डाक्टर जनार्दन कुशवाहा, कालिका तिवारी, विजय उपाध्याय, गोविंद मिश्र, प्रदीप मौर्या, राकेश तिवारी, इम्तियाज अंसारी, मनव्वर, फैज इनाम, भगवान उपाध्याय, शहबाज खा, बंधन प्रसाद, सुंदरम मिश्र, रवि शंकर तिवारी, पवन पाण्डेय, भगवान उपाध्याय, रामायण यादव, विद्यानंद, नंदू कुमार, अखिलेश पाठक,राजन, अविनित शर्मा, मनोज कुमार, पवन कुमार गोंड, प्रमोद कुमार गौतम, श्रीकृष्ण शर्मा, अनमोल मिश्र, प्रशांत श्रीवास्तव, मदेशिया, आमोद कुमार यादव, विवेक कुमार शुक्ला, भुवन भूषण तिवारी, अनुप गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

14 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago