शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर विकासखंड मुख्यालय पर पंचायत सहायकों द्वारा एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत के नेतृत्व में विकासखंड स्तरीय चुनाव का आयोजन किया गया,इस दौरान पंचायत सहायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के उपरांत अवनीश कुमार को अध्यक्ष एवं आदेश कुमार को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर करिश्मा निर्विरोध निर्वाचित हुई। शिल्पी सिंह सचिव, यासमीन अंसारी महासचिव, धीरेंद्र को मीडिया प्रभारी, सुरजीत को मंत्री एवं विकेश कुमार को महामंत्री चुना गया। एडीओ सहकारिता प्रमोद वर्मा ने सभी को प्रमाण पत्र दिया।इस दौरान नव निर्वाचित पंचायत सहायकों का फूल-माला पहना कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर पंचायत सहायक राधा कृष्ण, जगतपाल, बृजेश, विजय,जीतू,अजय,विजय, मोहित दीप्ति,प्रीति आदि पंचायत सहायक मौजूद रहे।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…