चुनाव आयोग ने सीसीटीवी फुटेज साझा करने से किया इनकार, कहा- मतदाताओं की गोपनीयता सर्वोपरि

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मांग पर चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग से संबंधित सीसीटीवी फुटेज साझा करने से साफ इनकार कर दिया है। आयोग ने इस मांग को मतदाताओं की गोपनीयता और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है।

राहुल गांधी ने हाल ही में चुनाव आयोग से आग्रह किया था कि वह महाराष्ट्र सहित सभी राज्यों के हालिया लोकसभा और विधानसभा चुनावों की समेकित, डिजिटल, मशीन-पठनीय मतदाता सूचियां सार्वजनिक करे और मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग फुटेज साझा करे। उन्होंने कहा था कि “सच बताने से चुनाव आयोग की विश्वसनीयता बचेगी।”

हालांकि, चुनाव आयोग ने शनिवार को अपने आधिकारिक बयान में इस मांग को खारिज करते हुए कहा, “जिसे एक तार्किक मांग के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, वह वास्तव में मतदाताओं की गोपनीयता और सुरक्षा के लिए खतरा है।” आयोग ने कहा कि ऐसा करना जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और 1951 के प्रावधानों तथा सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के खिलाफ होगा।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज साझा करने से किसी भी समूह या राजनीतिक दल को यह पता लगाने की सुविधा मिल सकती है कि किस व्यक्ति ने वोट डाला और किसने नहीं। इससे मतदाता दबाव, भेदभाव और धमकी जैसे खतरों के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं।

आयोग ने आगे कहा कि यदि किसी विशेष बूथ पर किसी दल को अपेक्षाकृत कम वोट मिलते हैं, तो वह सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मतदाताओं की पहचान कर सकता है, जिससे उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की संभावना बढ़ जाती है।

इस मामले ने एक बार फिर चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाम मतदाता गोपनीयता की बहस को केंद्र में ला दिया है। जहां एक ओर विपक्षी दल चुनाव प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं, वहीं चुनाव आयोग मतदाता की गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचना चाहता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

6 hours ago