गोसाईपुर चट्टी पर बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा )

गोसाईपुर चट्टी पर मंगलवार को भिक्षावृत्ति कर जीवन-यापन करने वाले एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक काफी समय से गोसाईपुर चट्टी के आसपास भीख मांगकर अपना गुजारा करते थे। वह स्वयं को बिहार का निवासी बताते थे, लेकिन उनके परिवार या रिश्तेदारों के संबंध में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं होने और किसी परिजन के सामने न आने के कारण पुलिस ने उन्हें लावारिस मानते हुए विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुजुर्ग की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। साथ ही मृतक की पहचान कराने और उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है। यदि भविष्य में पहचान अथवा परिजनों की जानकारी मिलती है, तो नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

35 minutes ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

52 minutes ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

55 minutes ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

60 minutes ago

‘सभी को गिरफ्तार कर लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे’, राहुल गांधी की मोदी सरकार को खुली चुनौती!

राहुल गांधी का PM मोदी और RSS पर तीखा हमला https://twitter.com/RahulGandhi/status/2108879919535341863 नई दिल्ली (राष्ट्र की…

1 hour ago