सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा )

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों और निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि विभागों की रैंकिंग में सुधार नहीं होने और कार्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि कई विभागों में वित्तीय प्रगति शत-प्रतिशत होने के बावजूद भौतिक प्रगति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने सभी विभागों को रैंकिंग ‘बी’ से ‘ए’ ग्रेड में लाने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। पोषण अभियान की ‘सी’ ग्रेड रैंकिंग पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने ट्रांजिट हॉस्टल, पुलिस लाइन की सीसी सड़क, खाकी बाबा मंदिर पर्यटन विकास, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेलहरी के निर्माण, इब्राहिमाबाद आईटीआई तथा मेडिकल बाईपास सहित विभिन्न परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। बेलहरी परियोजना की धीमी प्रगति पर जांच टीम गठित करने तथा आईटीआई निर्माण में देरी पर कार्यदायी संस्था से स्पष्टीकरण तलब करने को कहा। डीएम ने कहा कि पूर्ण हो चुके निर्माण कार्य तत्काल संबंधित विभागों को हस्तांतरित किए जाएं तथा बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरी हों। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

3 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

3 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

3 hours ago