दीवार ढहने से आठ वर्षीय छात्रा की मौत मलबे में दबने से गई जान

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम उदियापुर में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर आठ वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतका की पहचान गांव निवासी मुनेंद्र की पुत्री नताशा (8) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय नताशा दीवार के पास थी। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गई। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर रोजा थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, राजस्व टीम ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

3 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

3 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

3 hours ago