उत्तर प्रदेश में आठ आईपीएस अफसरों के तबादलेकानपुर देहात और श्रावस्ती के एसपी सहित कई जिलों में फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। सरकार ने आठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें कानपुर देहात और श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक सहित कई जिलों के कप्तान व अधिकारी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है और उनकी जगह नए एसपी की तैनाती की गई है। इसी तरह श्रावस्ती के एसपी को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं शामली के डिप्टी एसपी को भी हटा दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था और विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर सरकार ने यह कदम उठाया है। तबादलों का मकसद जिलों में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है।

गृह विभाग द्वारा जारी सूची में अन्य पाँच आईपीएस अफसरों के भी तबादले शामिल हैं। इन अधिकारियों को नई जगहों पर पदस्थापित कर संबंधित जिलों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल को आने वाले त्योहारी सीजन और पंचायत उपचुनावों की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भाटपाररानी में 1477 लीटर अवैध शराब नष्ट, 115 मुकदमों से था संबंध

ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब…

1 hour ago

प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी के पांच वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर सम्मान समारोह आयोजित

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सोमवार को प्राचार्य…

1 hour ago

बेलौना मोड़ पर धरने पर बैठे ग्रामीण, जर्जर तार बदलने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

सिकंदरपुऱ /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) तहसील क्षेत्र के बेलौना गांव में जर्जर बिजली के…

2 hours ago

घोषणाओं की गूंज में दब न जाएं जनता के सवाल

मंचों से विकास के दावे, जमीन पर परिणामों का इंतजार, रोजगार,शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं…

2 hours ago

पदयात्राओं से घर-घर पहुंचेगी भाजपा, एसआईआर पर लोगों को करेगी जागरूक

जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का लगाया…

2 hours ago

डीएम ने दिए सख्त निर्देश, गांव-गांव निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर

लेखपालों से लेकर थानाध्यक्षों तक की तय होगी जिम्मेदारी, हार्वेस्टर मालिकों के साथ तत्काल बैठक…

2 hours ago