अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले– “चीन पर बढ़ती निर्भरता से देश में बढ़ रही बेरोजगारी”

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘स्वदेशी’ जैसे दावों के विपरीत देश में चीन से आयातित सामानों पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है, जिसका सीधा असर भारतीय उद्योग-धंधों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है।

अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, “यही है तथाकथित आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और चीनी सामान के बहिष्कार के भाजपाई जुमलों का चिंताजनक सच।”

उन्होंने विस्तार से समझाते हुए लिखा, “चीन से आने वाले सामानों पर जिस तरह भारत की निर्भरता लगातार बढ़ती जा रही है, उसका बुरा असर हमारे उद्योगों, कारखानों और दुकानों के कामकाज पर पड़ा है। कारोबार घट रहा है और बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है।”

सपा प्रमुख ने भाजपा को आगाह करते हुए कहा कि उसे “चीनी चाल की क्रोनोलॉजी” समझनी होगी। अखिलेश ने व्यंग्य करते हुए कहा, “पहले चीन अपना माल भारत के बाजारों में भर देगा, जिससे भारत उसकी निर्भरता में इतना उलझ जाएगा कि उसकी हर गलत हरकत को भाजपा सरकार नजरअंदाज करने के लिए मजबूर हो जाएगी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों ने घरेलू उद्योगों को कमजोर कर दिया है और चीन को मजबूत। अखिलेश ने सवाल उठाया कि जब हर मुद्दे पर स्वदेशी का नारा दिया जाता है, तब चीनी सामानों का बढ़ता आयात भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर करता है।

सपा प्रमुख का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में आयात-निर्यात और बेरोजगारी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष भाजपा सरकार पर “बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने और छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने” का आरोप लगाता रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भाटपाररानी में 1477 लीटर अवैध शराब नष्ट, 115 मुकदमों से था संबंध

ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब…

1 hour ago

प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी के पांच वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर सम्मान समारोह आयोजित

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सोमवार को प्राचार्य…

1 hour ago

बेलौना मोड़ पर धरने पर बैठे ग्रामीण, जर्जर तार बदलने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

सिकंदरपुऱ /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) तहसील क्षेत्र के बेलौना गांव में जर्जर बिजली के…

2 hours ago

घोषणाओं की गूंज में दब न जाएं जनता के सवाल

मंचों से विकास के दावे, जमीन पर परिणामों का इंतजार, रोजगार,शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं…

2 hours ago

पदयात्राओं से घर-घर पहुंचेगी भाजपा, एसआईआर पर लोगों को करेगी जागरूक

जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का लगाया…

2 hours ago

डीएम ने दिए सख्त निर्देश, गांव-गांव निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर

लेखपालों से लेकर थानाध्यक्षों तक की तय होगी जिम्मेदारी, हार्वेस्टर मालिकों के साथ तत्काल बैठक…

2 hours ago