इंफाल/कोहिमा (राष्ट्र की परम्परा) मणिपुर के सेनापति जिले में शनिवार शाम एक टीवी पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ। नगालैंड स्थित ‘हॉर्नबिल टीवी’ के पत्रकार दीप सैकिया पुष्प महोत्सव की कवरेज कर रहे थे, तभी उन पर गोली चला दी गई। पुलिस के अनुसार, घटना लाई गांव में हुई, जो नगा बहुल क्षेत्र है।
गोलीबारी में सैकिया के हाथ और पैरों में चोटें आईं। उन्हें पहले सेनापति जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नगालैंड रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि हमलावर को मौके पर ही स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से एक एयर गन बरामद हुई है। अभी तक हमले के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले नगालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन ने वोखा जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सैकिया की रिपोर्टिंग को लेकर आलोचना की थी।
हमले की निंदा करते हुए ‘हॉर्नबिल टीवी’ के संपादक जुथोनो मेक्रो ने कहा कि यह घटना प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। उन्होंने मणिपुर और नगालैंड की सरकारों से निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग की है।
ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सोमवार को प्राचार्य…
सिकंदरपुऱ /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) तहसील क्षेत्र के बेलौना गांव में जर्जर बिजली के…
मंचों से विकास के दावे, जमीन पर परिणामों का इंतजार, रोजगार,शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं…
जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का लगाया…
लेखपालों से लेकर थानाध्यक्षों तक की तय होगी जिम्मेदारी, हार्वेस्टर मालिकों के साथ तत्काल बैठक…