Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपरिवार परामर्श केंद्र पर आठ परिवारों को बिखरने से बचाया गया

परिवार परामर्श केंद्र पर आठ परिवारों को बिखरने से बचाया गया

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के कुशल निर्देशन में पुलिस लाइन बहराइच में परिवार परामर्श केन्द्र पर काउंसलर फहीम किदवई, डी0पी0 सिंह,अजय शर्मा,अनुराधा श्रीवास्तव,रंजना उपाध्याय व महिला थाना प्रभारी निरीक्षक शीला यादव, सविता मिश्रा,निहारिका,किरन दूबे,उर्मिला सिंह व अन्य परामर्शदाताओं व पारिवारिक मामलों में सुलाह-समझौते का प्रयास किया गया। महिला थाने पर प्रत्येक रविवार को पारिवारिक विवादों की प्राप्त शिकायतों को पुनः जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। महिला थाना प्रभारी शीला यादव ने बताया कि उनके समक्ष काफी ऐसी शिकायत थाने पर एवं उच्च अधिकारियों से प्राप्त होती हैं, जिनमें पति-पत्नी में घरेलू कलह होनेे कारण मुकदमें शुरू हो जाते हैं पति एवं अन्य ससुरालीजनों के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा,साक्षी गृहस्थी में निवास को लेकर शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं l परिवारों में विघटन न हो इस कारण से परामर्शदाताओं का सहयोग लेकर प्रत्येक रविवार को थाना परिसर में पक्षकारो के मध्य समझौता कराया जाता है। महिला थाना प्रभारी शीला यादव व टीम के अथक प्रयास से कुल 87 प्रकरणों में से 08 प्रकरण में सुलह समझौता व 09 प्रकरण निरस्त किए गए। 08 परिवारों को बिखरने से बचाया गया l व उनकी साथ-साथ में विदाई करायी गयी है जिन पति-पत्नी की विदाई करायी गयी उनको भी अगले रविवार को कुशलक्षेम पूछने के लिए पुन: बुलाया गया है l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments