Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिल में आयी तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास निरन्तर जारी,...

मिल में आयी तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास निरन्तर जारी, शीघ्र शुरू होगा पेराई—यूनिट हेड

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल शुगर मिल सिसवा इकाई में पिछले 28 मार्च को आयी तकनीकी खराबी के कारण मिल बंद हो गई जिसके बाद किसानों के समस्याओं के समाधान को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व जिले के सांसद पंकज चौधरी ने मिल प्रबंधन से वार्ता की जिसके बाद कहा गया कि किसानों के गन्ने का आवंटन रामकोला मिल व खड्डा मिल को कर दिया गया शनिवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी व फरेंदा के विधायक बीरेंद्र चौधरी मिल परिसर में पहुंचे जहां किसानों की समस्या पर मिल प्रबंधन से वार्ता की इसके बाद पूर्वांचल किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद अखिलेश सिंह भी मिल गेस्ट हाउस पहुंचे जहां
किसान हित में मिल प्रबंधन से किसानों के समस्याओं पर वार्ता की इस दौरान यूनिट हेड अवनीश अवस्थी ने बताया कि मिल प्रबंधन भी लगातार प्रयास कर रहा है कि मिल की तकनीकी समस्याओं शीघ्र सही कर मिल चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments