Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनमो एप से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का हो रहा...

नमो एप से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का हो रहा प्रयास

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र के नेतृत्व में जमोग बाज़ार चर्दा के पंडित राधेश्याम इन्टर कॉलेज में नमो कैम्प का आयोजन कर लोगो को नमो एप से जोड़ा गया,मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र ने कहा की केन्द्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड दिया और उज्ज्वला योजना दी, गरीबों को उनके घर दिये व्यापारियों को लोन की सुविधा दी, पटरी वालों को भी उनके कार्य के हिसाब से बिना ब्याज के लोन दिया। उन्होंने कहा की देशवासियों का सपना पूरा हो रहा है और वर्षों पुराना राम मन्दिर का सपना पूरा होने जा रहा है। देश में सड़कों का जाल है यह सारी जानकारियां हम नमो ऐप से प्राप्त कर सकते हैं तथा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भीमसेन मिश्रा ने कहा की नमो एप से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास हो रहा है। नमो एप से बहुत सी जानकारी आपको अपने मोबाइल पर मिल जाएगी और उन्होंने कहा की पहली सरकार है जिसने बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है,इस दौरान युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पंकज कश्यप,मंडल मंत्री योगेश चंद्र पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments