Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनारकोटिक्स पदार्थाे के अवैध निर्माण, संचरण, बिक्री पर लगाया जाय प्रभावी अंकुश:...

नारकोटिक्स पदार्थाे के अवैध निर्माण, संचरण, बिक्री पर लगाया जाय प्रभावी अंकुश: डीएम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नारकोटिक्स पदार्थाे के अवैध निर्माण, संचरण, बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्काे को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई, बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि बेहतर ताल-मेल एवं समन्वय के साथ प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए नारकोटिक्स पदार्थाे के अवैध निर्माण, संचरण, बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये तथा उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्राप्त गुप्त सूचनाओं को सभी सम्बन्धित को त्वरित आदान-प्रदान करते हुए प्राप्त सूचना के अनुसार तत्काल प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए नियमानुसार सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
बैठक के दौरान डीएम ने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया कि विगत बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या तत्काल उपलब्ध कराएं और डीएम ने अपराध निरोधक एजेन्सियों को निर्देश दिया कि किसी भी कार्यवाही के दौरान नार्कोटिक्स और ड्रग्स की ज़ब्त की गयी मात्रा तथा उस सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही का विवरण समिति की बैठक में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाय,डीएम ने कहा की वनाच्छादित सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाय।
बैठक का संचालन जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह ने किया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजय शर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस.के. सिंह, कार्यवाहक कमाण्डेंट एसएसबी 42वी बटालियन राज रंजन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, डीआईओएस नरेन्द्र देव, बीएसए अव्यक्त राम त्रिपाठी, समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं अन्य सम्बंधित मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments