उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का असर: पाखंड और अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा, 511 गिरफ्तार

देहरादून (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तराखंड में धर्म और आस्था की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों, पाखंड और ठगी के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन कालनेमि निर्णायक साबित हो रहा है। इस विशेष अभियान के तहत अब तक केवल तीन जिलों—हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंहनगर—में बड़ी कार्रवाई की गई है। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, 10 जुलाई से शुरू हुए इस अभियान में 4,802 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जिनमें से 511 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें – धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स एक ऐतिहासिक वापसी

इस कार्रवाई में अवैध रूप से भारत में रह रहे 19 बांग्लादेशी नागरिकों की भी पहचान की गई। इनमें से 10 को वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है, जबकि शेष नौ के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है। यह अभियान विशेष रूप से उन तत्वों को निशाना बना रहा है, जो साधु-संत, तांत्रिक या धार्मिक पहचान का सहारा लेकर भोले-भाले लोगों को ठगने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने का काम कर रहे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ऑपरेशन कालनेमि किसी भी वर्ग या समुदाय के खिलाफ नहीं है। इसका उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और देवभूमि उत्तराखंड की पवित्रता व गरिमा को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आस्था का पूरा सम्मान करती है, लेकिन उसकी आड़ में अपराध, धोखाधड़ी और पाखंड को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका का दबदबा, ट्रम्प बोले- अंतिम फैसला वाशिंगटन का

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाए और प्रदेश की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

1 day ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 day ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 days ago