देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) सैंथवार-मल्ल महासभा की बैठक रविवार को कलिंद इंटर कॉलेज खरजवा के सभागार में अध्यक्ष दिग्विजय नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्वजातीय समाज के विकास के लिए शिक्षा पर जोर दिया गया।
महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संरक्षक इं. रामाश्रय सिंह ने कहा कि समाज में टकराव बिखराव को रोकने के लिए देश को युद्ध नहीं गौतम बुद्ध के उपदेश एवं विचार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में बैठक कर समाज को एकजुट कर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। सांसद प्रतिनिधि व पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल ने ग्राम पंचायत ब्लॉक तहसील स्तर पर संगठन को गतिशील बनाने पर जोर दिया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि शैक्षिक विकास से ही समाज का विकास संभव है। बैठक को राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज सिंह, कोषाध्यक्ष वकील सिंह, रणविजय सिंह, चंद्र देव, रामानंद सिंह, विजय शंकर सिंह कौशिक, मोहन सिंह सुभाष राय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान संदीप कुमार मल्ल, राकेश कुमार सिंह, डॉक्टर ब्रह्मा सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…