मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के नाम पर खानापूर्ति

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश सरकार के द्वारा आम लोगो को समुचित और निःशुल्क इलाज के लिए आयोजित कराया जा रहा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला केवल खानापूर्ति के अलावा और कुछ नहीं है।
रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेला का जायजा लिया तो पाया कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महीनों से कोई एलोपैथीक चिकित्सक तैनात नही है। बिना चिकित्सक के मात्र फार्मा के सहारे आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। दवा के नाम पर कुछ ही दवा उपलब्ध है। यहाँ मरीजो को फार्मासिस्ट पंकज कुमार सिंह देख रहे थे। वही होमियोपैथी के रूप डॉ हरिश्चंद्र उपस्थित थे और मरीजो को देख रहे थे।जबकि आयुर्वेद चिकित्सा में कोई डॉक्टर या कर्मचारी उपस्थित नही था।
वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़मलपुर पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हाल और खास्ता थी।इस स्वास्थ केंद्र पर बिजली पानी की व्यवस्था न होने के कारण पंखा इत्यादि बंद पड़ेथे।वही महीनों से इस स्वास्थ्य केंद्र पर एलोपैथिक चिकित्सक की तैनाती न होने से एक मात्र फार्मासिस्ट अनुराग गंभीर के सहारे चल रहा है। दवाओं के नाम पर ना के बराबर दवाएं थी। इस केंद्र पर एक लैब असिस्टेंट की भी तैनाती है लेकिन लैब और उपकरण के आभाव में लैब असिस्टेंट दिन भर समय काटता रहता है।जांच के नाम पर कुछ भी नही है।वही होमियोपैथी चिकित्सा केंद्र सरयां बागडौरा के होम्योपैथी चिकित्सक डॉ हरिश्चंद कुछ मरीजो को देख रहे थे। कर्मचारी के रूप में एक मात्र वार्डब्याय सुरेंद्र राम उपस्थित दिखे। कुल मिलाकर यहां मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का माखौल ही उड़ाया जाता दिख रहा था। मरीजो के लिए दवा और सुविधा के नाम पर यहां कहा जा सकता है कि कुछ भी नही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

5 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

5 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

5 hours ago