देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) जिले कुछ क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में राहत सामग्री वितरण का कार्य जारी है। जिला प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी बरहज, रुद्रपुर व सलेमपुर क्षेत्रों में जरूरत मंदों को राहत सामग्री दी।
अपर जिलाधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह एवं एसडीएम बरहज गजेंद्र सिंह द्वारा कटइलवा में राहत सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि 1625 यूनिट राहत सामग्री एवं दो हजार से अधिक लंच पैकेट्स प्रभावितों में वितरित किये गए हैं। लोगों के आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था भी की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष कैंप का आयोजन कर लोगों को चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवा दी जा रही है। एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार ने बताया की सलेमपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव महलमंजरिया, तकिया, सहिया, घोरहट, खरवनियाँ एवं डुमरी में राशन किट दिया गया है। यहाँ प्रशासन प्रभावित लोगों के निरंतर संपर्क में है। नदियों के जल स्तर में गिरावट के बीच जनपद में जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में राहत सामग्री वितरण का कार्य जारी है। जिलाप्रशासन एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा बरहज, रुद्रपुर एवं सलेमपुर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण कराया गया।नायब तहसीलदार करण सिंह ने मइल में राहत सामग्री का वितरण किया। रुद्रपुर के ग्राम पटवारिया में पशुपालन विभाग की टीम द्वारा टीकाकरण का कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता (बाढ़) एनके जाडिया की अगुवाई में अधिकारियों की टीम निरंतर संवेदनशील तटबंधों की पेट्रोलिंग कर रही है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में…
युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया गया आह्वान महराजगंज(राष्ट्र…
नवनीत मिश्र नव नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का नाम आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में…
ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार 09 मई,2026 को पूर्वाह्न…
लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को अखिल क्षत्रिय…