(चंदन मिश्र का फाइल फ़ोटो)
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी पटना के एक बड़े निजी अस्पताल पारस हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब हथियारबंद बदमाशों ने इलाज करा रहे एक मरीज को गोली मार दी। हमले का शिकार हुआ शख्स चंदन मिश्रा, बक्सर का रहने वाला है और एक दर्जन से अधिक हत्या व संगीन मामलों में आरोपी रहा है। घटना को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, चंदन मिश्रा जेल से पैरोल पर बाहर आया था और इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती था। गुरुवार सुबह अचानक कई हमलावर अस्पताल में दाखिल हुए और चंदन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल चंदन को गंभीर हालत में अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
एसएसपी पटना ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आपराधिक गैंग के आपसी रंजिश यानी गैंगवार का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं। घटनास्थल से CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
इस हमले के बाद बक्सर का चर्चित चूना व्यवसायी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है, जिसमें व्यापारी राजेंद्र केसरी की हत्या हुई थी। चंदन मिश्रा उसी कांड का भी आरोपी रहा है।
पुलिस छावनी में बदला अस्पताल परिसर
घटना के बाद पारस अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मरीजों और तीमारदारों में दहशत का माहौल है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…