अज्ञात वाहन की ठोकर से ई-रिक्शा सवार घायल, चालक की दर्दनाक मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहरा टोला बेल भार निवासिनी गीता पत्नी सुरेन्द्र अपने पुत्र सदानंद व देवर महेन्द्र पुत्र रामबृक्ष के साथ गोरखपुर सदानंद को दवा कराने के लिए बुधवार की सुबह 6 बजे की ट्रेन पकड़ने के लिए गांव निवासी आदित्य उर्फ गिरजेश के ई-रिक्शा में बैठकर नौतनवां रेलवे स्टेशन के लिए सुबह 5 बजे सभी लोग घर से जा रहे थे। ई-रिक्शा महदेईयां चौराहे से 100 मीटर पहले ही पहुंचा था। तभी नौतनवां की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने सामने से ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया। ई-रिक्शा चालक आदित्य उर्फ गिरजेश उम्र 22 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ई-रिक्शा में सवार गीता पत्नी सुरेन्द्र उम्र 45 वर्ष सदानंद पुत्र सुरेन्द्र उम्र 22 वर्ष को गम्भीर चोट लगी। महेन्द्र पुत्र रामबृक्ष उम्र 40 वर्ष का हाथ फैक्चर हो गया। आस-पास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी रतनपुर भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गीता व सदानंद को डाक्टरों ने घर भेज दिया तथा महेन्द्र पुत्र रामबृक्ष की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वही हादसे की सूचना मिलते ही परसा मलिक पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक आदित्य उर्फ गिरजेश के शव को कब्जे मे लेकर थाने लाई जहां पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। तथा मृतक के पिता अर्जुन ने अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।मृतक आदित्य उर्फ गिरजेश दो भाईयों में सबसे छोटा था। एक वर्ष पहले उसकी शादी रीमा के साथ हुई थी।बड़ा भाई राकेश का रो- रोकर बुरा हाल है वही माता कमलावती पुत्र की मौत से बदहवास हो गई है।
इस सन्दर्भ मे थानाध्यक्ष परसा मलिक उमेश कुमार ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में आदित्य उर्फ गिरजेश की मौके पर मौत हो गई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अज्ञात चार पहिया वाहन की तलाश की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

2 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

2 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

2 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

2 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

3 hours ago

घर-घर जनसंपर्क कर किया संवाद

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 6 अप्रैल से…

3 hours ago