बोलेरो की जोरदार टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, दो गंभीर घायल

शिकारपुर मार्ग पर हादसे के बाद मची अफरा- तफरी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शिकारपुर मार्ग स्थित शाही मेडिकल स्टोर के सामने रविवार देर शाम करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश 48 वर्ष, पुत्र खूब लाल निवासी बरवां विद्यापति थाना कोतवाली, अपनी ई-रिक्शा से महराजगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो नंबर U P 56 H 6680 ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़े – स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन की मंडलीय बैठक संपन्न

इस हादसे में ई-रिक्शा चालक राजेश के साथ उनके रिश्तेदार राम दयाल 45 वर्ष, पुत्र झिनकू प्रसाद निवासी बोदरवार थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को शरीर में कई स्थानों पर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़े – Gorakhpur News: धर्मांतरण के प्रयास में 4 गिरफ्तार, महिला सहित आरोपी पुलिस हिरासत में

Karan Pandey

Recent Posts

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

2 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

2 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

2 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago