आबकारी दुकानों के आवंटन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन द्वारा नामित प्रेक्षक अनिल गर्ग (प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन) की उपस्थिति में गुरुवार को राजकीय आईटीआई मल्टीपरपज हॉल, देवरिया में 356 आबकारी दुकानों के आवंटन हेतु प्रथम चरण की ई-लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण कर निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपादन सुनिश्चित कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि आबकारी दुकानों के आवंटन की यह प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी रखी गई है। इसमें आईआईटी कानपुर द्वारा निर्मित सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया गया है। ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से आबकारी दुकानों के आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाती है। इस ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से दुकानों के आवंटन की संपूर्ण जानकारी https://deoria.nic.in/elottery2025/ लिंक पर उपलब्ध कराई गई है, जहां से कोई भी व्यक्ति विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं। जिला आबकारी अधिकारी अनिल भारती ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए कुल 356 दुकानों हेतु 3287 आवेदकों ने 8010 आवेदन किया था। इन दुकानों में 152 कंपोजिट शॉप,189 दुकानें देशी शराब की, 5 मॉडल शॉप व 10 भांग की दुकानें शामिल है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार राय सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

9 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

9 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

9 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

9 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

10 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

10 hours ago