Thursday, February 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहाईवे पर ट्रक दुर्घटना में मरणासन्न व्यक्ति ने तोड़ा दम

हाईवे पर ट्रक दुर्घटना में मरणासन्न व्यक्ति ने तोड़ा दम

परिजनों में मचा कोहराम

कर्नलगंज, गोण्डा।(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को दोपहर में मस्जिद से नमाज अदा कर घर वापस लौट रहा व्यक्ति गोण्डा लखनऊ हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर मरणासन्न हो गया था। जिसे घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कर्नलगंज ग्रामीण के मजरा कंजर पुरवा निवासी हबीब उम्र लगभग 60 वर्ष शुक्रवार की दोपहर में मस्जिद से नमाज पढ़ कर आ रहे थे, तभी बस स्टॉप से कुछ दूरी पर स्थित गौतम बीज भंडार के निकट ट्रक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नाजुक हालत में पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड दिया। जिसकी सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया है।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments