Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगो मे बाटे गए डस्टबिन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगो मे बाटे गए डस्टबिन

नगर की स्वच्छता ही प्रमुख लक्ष्य-श्वेता जायसवाल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर की स्वच्छता के दृष्टिगत कटैया,उजरा मोहाव के वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल के द्वारा वार्डवासियों में डस्टबीन वितरित किए गए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वार्डों की समुचित सफाई सुनिश्चित किया जाए । नगर के नागरिकों से अपील कर कहा कि जब भी सफाई कर्मी कूड़ा गाड़ी लेकर आए तो कूड़ा गाड़ी में ही कूड़ा डाले तथा स्वच्छता को बढ़ावा दें,ताकि नगर में स्वच्छता कायम रहे।
स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के अनुसार
डोर टू डोर सेग्रीगेटेड कचरा एकत्रीकरण एवं कचरे को
अलग-अलग डस्टबिन,गीला कूड़ा-हरा डस्टबीन में और नीला डस्टबीन में सूखा कचरा रखने के लिए निरन्तर जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सहित नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments