आयुक्त स्टांप के स्थलीय निरीक्षण में 56,98,440 रुपए के स्टांप चोरी का प्रकरण आया सामने

दो लोगों के खिलाफ स्टांप वाद दर्ज करने तथा रिकवरी के दिए निर्देश

(धीरेन्द्र कुमार तिवार के कलम से)

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के निर्देश के क्रम में माह जून, 2025 में पंजीकृत सबसे बड़ी मालियत के 05 विलेखो में से 02 विलेखों का स्थल निरीक्षण सहायक आयुक्त स्टाम्प राकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। जिसमें विक्रय विलेख संख्या-4966 वर्ष 2025 मौजा शाहपुर तहसील सदर जिला मऊ में स्थित आ०नं० 91मि0, 23, 17. 19 से रकबा 1582.9 वर्गमीटर। विक्रेता श्री उमेश सिंह पुत्र रामवृक्ष सिंह साकिन अहिलादा खर्गजेपुर हा०मु० सिविल लाईन भुजौटी सदर जिला मऊ। केता उमेश कुमार जीवानी पुत्र ओची राम जीवानी सा०मु० 105 मुगलपुरा फैजाबाद। उक्त विलेख के स्थलीय जाँच में विक्रीत भूमि में कोल डिपो संचालित पाया गया, जिसके फलस्वरूप रू0 28,49,220.00 की स्टैम्प कमी पायी गयी एवं विक्रय विलेख संख्या-4966 वर्ष 2025 मौजा शाहपुर तहसील सदर जिला मऊ में स्थित आ०नं० 91मि0, 23, 17, 19 से रकबा 1582.9 वर्गमीटर। विक्रेता उमेश सिंह पुत्र रामवृक्ष सिंह साकिन अहिलादा खर्गजेपुर हा०मु० सिविल लाईन भुजौटी सदर जिला मऊ। केता आनन्द कुमार तिवारी पुत्र स्व० श्रीराम तिवारी साकिन काली माता मन्दिर के पास गांधी नगर करम्मार बलिया। उक्त विलेख के स्थलीय जाँच में विक्रीत भूमि में कोल डिपो संचालित पाया गया, जिसके फलस्वरूप रू0 28,49,220.00 की स्टैम्प कमी पायी गयी। 02 विक्रय विलेखों में रू0 56,98,440.00 की राजस्व की पायी गयी, जिस पर स्टाम्पवाद योजित करते हुए नियमानुसार वसूली की कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), सहायक आयुक्त स्टाम्प एवं उप जिलाधिकारी आदि द्वारा लगातार विकीत सम्पत्तियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है तथा स्टैम्प कमी के प्रकरणों में भारी जुर्माना लगाते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

3 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

22 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

23 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

23 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

23 hours ago