चेकिंग के दौरान टाटा सुमो से आफ्टर डार्क ब्लू की 306 अदद शीशी बरामद

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध तस्करी के मामले में दुबहर थाने पर आए दिन पुलिस की सक्रियता से भारी मात्रा में बिहार ले जाये जा रहे शराब बरामद करने में भारी सफलता मिल रही है । गुरुवार की रात्रि जनेश्वर मिश्र सेतु पुलिस पिकेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक टाटा सुमो कार में विभिन्न जगहों पर छुपा कर रखे गए आफ्टर डार्क ब्लू की 306 अदद शीशी जिसकी कीमत 45900 है पुलिस ने बरामद किया बरामद करने वालों में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह उपनिरीक्षक काली शंकर तिवारी हेड कांस्टेबल मनोज कुमार तरुण मिश्रा शिवकुमार विश्वकर्मा प्रेमचंद यादव आलोक सिंह लाल बहादुर यादव सचिन कुमार सर्वजीत कुमार शामिल रहे। इस संबंध में दुबहर थाने पर प्रेस को जानकारी देते हुए सी ओ सीटी गौरव शर्मा ने बताया कि टाटा सुमो कार में स्टेपनी के टायर को काट कर उसमें भारी मात्रा में शराब रखी गई थी । इसके साथ ही सीट के नीचे जगह बनाकर,बोनट में अलग से जगह बनाकर यानी जगह जगह अलग से डिब्बे जैसा स्थान बनाकर शराब बिहार ले जाया जा रहा था। वाहन के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रुकवाया और उसकी तलाशी ली तो विभिन्न जगहों से 55 लीटर 180 ml की 306 अदद आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की शराब की सीसी बरामद हुई । टाटा सुमो पर BR413822 नंबर की प्लेट लगी थी। जिस पर राहुल कुमार पुत्र सुरेश पोद्दार पटना बिहार निवासी मौजूद था। पुलिस ने अभियुक्त बरामद माल सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया ।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

6 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

6 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

6 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

8 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

8 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

14 hours ago