विद्यालय में की तोड़फोड़ व चोरी वही दुकान का ताला काटकर चोरी का प्रयास

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
विशुनपुरा थानाक्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर खलवापट्टी में मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की व पानी की टंकी चुरा ले गए। बुधवार को योग दिवस पर विद्यालय पहुंचे शिक्षकों को घटना की जानकारी हुई।
प्रधान संतोष कुशवाहा, विद्यालय के शिक्षकों व दर्जनभर ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित तहरीर में लिखा गया है कि अराजकतत्वों ने विद्यालय का गेट, दिव्यांग रैंप, कक्षाकक्ष व आफिस की खिड़की तथा पानी की टोटियां तोड़ दिए। व पानी की टंकी को उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।वही
दुकान का ताला काट चोरी का प्रयास
अज्ञात चोरों द्वारा किया गया।तमकुहीराज क्षेत्र में हाईवे पर स्थित एक दुकान के शटर का ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया लेकिन अन्य किरायेदारों के जाग जाने से चोरों को भागना पड़ा। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंप मुकदमा पंजीकृत किए जाने की मांग है।
बरवाराजापाकड़ के जमुआन टोला निवासी संजय कुमार सिंह की लुब्रिकेंट आयल की दुकान है। सोमवार की रात पिकअप से आए चोरों ने शटर में जड़ा एक ताला काट दिया। दूसरा ताला काट रहे थे कि बगल में सोया किराएदार आहट पर जाग गया। इससे चोर भागने को विवश हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

2 hours ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

2 hours ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

2 hours ago