Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोड के किनारे सड़े आलू प्याज की दुर्गंध से लोगों का सड़क...

रोड के किनारे सड़े आलू प्याज की दुर्गंध से लोगों का सड़क पर निकलना हुआ दुश्वार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) रुपईडीहा स्थानीय कस्बे से चकिया जंगल जाने वाली मार्ग पर पचपकरी गांव के निकट चकिया रोड सड़क के किनारे सड़े आलू, प्याज के दुर्गंध से लोगों का सड़क से निकलना दुश्वार हो गया है। बताया जाता है कि रुपईडीहा कस्बे से लगभग दो किलोमीटर दूर चकिया जंगल जाने वाली मार्ग पर पचपकरी गांव के निकट एक सब्जी की आढ़त खुली हुई है। जिसमें आलू, प्याज आदि सब्जियां इस आढ़त में बेची जा रही हैं। जो सब्जी सड़ जाती हैं, उसे चकिया रोड सड़क के किनारे फेक दिया जाता है। जिससे इन सड़ी सब्जियों से इतनी बदबू आती है, कि लोगों का चकिया रोड सड़क पर पैदल, साइकिल, बाइक, चार पहिया वाहन से निकलना मुश्किल हो गया है।‌ इस मार्ग से आने जाने वाले लोग दुर्गंध के कारण अपने मुंह ढक लेते हैं। इसी मार्ग से एसएसबी के जवान पास में स्थित एक मान्टेसरी स्कूल के छोटे छोटे बच्चे तथा भारी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। इस संबंध में क्षेत्र के ग्रामीणों ने इसकी शिक़ायत ‌कई बार सम्बन्धित अधिकारियों से किया है परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments