निर्माणाधीन नाली के चलते सिंदुरिया में जाम की स्थिति बरकरार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सड़क चौड़ीकरण के अंतर्गत निर्माणाधीन नाली के चलते आये दिन सिंदुरिया में जाम की स्थिति बन जा रही है जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घंटो मशक्कत के बाद आवागमन बहाल हो पा रहा है। शनिवार को रक्षाबंधन के पर्व पर पांच रास्तों के समागम पर जनता का हुजूम ऐसा निकला कि पांचों रास्तों पर करीब आधा किलोमीटर तक ई- रिक्शा,ऑटो, दुपहिया,चारपहिया एवं बसों का तांता लग गया। सभी को अपने- अपने गंतव्य तक जाने की जल्दी थी। जिसने जिधर जगह पाई उधर से निकलने का प्रयास करने लगे , मंजर ऐसा हो गया कि चौराहे की समस्त सड़कों पर करीब तीन घण्टे तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय थाने की पुलिस ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत तथा सूझबूझ से आवागमन बहाल कराया।
बताते चलें कि सिंदुरिया चौराहे पर नाली निर्माण हेतु गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है,जबकि दूसरी तरफ नाली सड़क से ऊंची है जिससे गाड़ियां अगल बगल नही हो पा रही हैं,और तो और कई जगहों पर सरिया बांधकर महीनों से छोंड़ दिया गया है। जिस पर गिरकर चोटिल एवं जान जाने का खतरा बना हुआ है।स्थानीय दुकानदार एवं व्यापारियों ने एटलस कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द इस निर्माणाधीन नाली को बनाये जाने की मांग की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार के दिन अचानक बारिश होने के कारण लोग जहां-तहां रुक गए थे। बारिश रुकते ही सभी लोग एक साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे जिससे चौराहे पर भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पांच सड़कों का संगम होने के कारण यहां यातायात का दबाव और बढ़ गया। पुलिस टीम की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया। लगभग 11:30 बजे तक भीड़ पूरी तरह से नियंत्रित हो गयी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज: बीआरसी घुघली में फूटा शिक्षकों का गुस्सा, काली पट्टी बांधकर लिया प्रशिक्षण

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ 26 फरवरी को होगा महा घेराव महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर…

1 minute ago

महराजगंज में “ऑपरेशन कार-ओ-बार” की सख्ती, नशे में ड्राइविंग पर कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के…

7 minutes ago

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

9 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

9 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

9 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

10 hours ago