सीएचसी के संविदा डॉक्टर पर बाहरी दवा लिखने का आरोप, सीएमओ ने दी चेतावनी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवां ब्लॉक अंतर्गत रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संविदा डॉक्टर श्रीराम वर्मा पर बाहरी दवा लिखने का आरोप लगा है।

     प्राप्त समाचार के अनुसार रतनपुर निवासी तबारक अली पुत्र बरकत अली ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि डॉक्टर वर्मा मरीजों को सरकारी दवाओं के बजाय बाहर की दवाएं लिखते हैं।
           शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने डॉ.वर्मा को नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी है। नोटिस में निर्देशित किया गया है कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर उनकी सेवा समाप्ति के लिए जिला स्वास्थ्य समिति को पत्रावली भेज दी जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं डॉक्टर की होगी।

हालांकि,शिकायतकर्ता तबारक अली सीएमओ की इस कार्यवाही से असंतुष्ट हैं। उनका आरोप है कि चेतावनी के बावजूद डॉ. अभी भी बाहरी दवाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सीएचसी अधीक्षक समेत भ्रष्टाचार में लिप्त डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, वह उच्चाधिकारियों से लगातार शिकायत करते रहेंगे और सीएचसी में होने वाली अवैध गतिविधियों को उजागर करते रहेगें।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

12 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

12 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

12 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

12 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

13 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

14 hours ago