अयोध्या के लिए ट्रेनों की संख्या कम होने से मुम्बई से जाने वालों की दिक्कतें बढ़ी

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
देश के जाने माने धार्मिक स्थल भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या कैंट के लिए मुंबई से जाने वाली ट्रेनों की संख्या कम होने से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में मुंबई से अयोध्या जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है मुंबई से अयोध्या के लिए मात्र तीन ट्रेनें चलाई जा रही है। जबकि प्रति दिन उत्तर प्रदेश और अयोध्या के लिए हजारों लोग जा रहे हैं। उसके बाद भी रेल मंत्रालय अयोध्या जाने वालों के लिए नई ट्रेन नहीं चला रहा है।
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से मुंबई और देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग भगवान राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं। बताया जाता है कि अयोध्या के लिए मुंबई से मात्र तीन ही ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उसमें भी कुछ ट्रेनें साप्ताहिक हैं। जबकि अयोध्या के लिए मुंबई, पूना, सूरत से प्रति दिन हजारों यात्रियों का प्रस्थान हो रहा है। उसके बाद भी यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को रेल मंत्रालय गंभीरता से नहीं ले रहा है। आत्मसम्मान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा ने बताया कि अयोध्या के लिए साकेत एक्सप्रेस, फैजाबाद सुपर फास्ट और एक अन्य ट्रेन चलाई जा रही है लेकिन ये सभी ट्रेनें साप्ताहिक हैं। जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों को वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस कारण गर्मी के इस मौसम में अयोध्या के लिए डायरेक्ट ट्रेन न होने से दूरदराज के यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नित्यानंद शर्मा का कहना है कि आज अयोध्या देश विदेश में धार्मिक स्थल के नाम से मशहूर हो चुका है। ऐसे में मुंबई और विदेश से आने वाले लोगो की एक लालसा होती है कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर का दर्शन करने का सौभाग्य मिले। लेकिन अयोध्या के लिए ट्रेनों की कमी से यात्रियों को मायूस होना पड़ रहा है। नित्यानंद शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद मुंबई से अयोध्या के लिए दैनिक ट्रेन चलाने के लिए रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन दिया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

3 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

3 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

3 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

3 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

3 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

3 hours ago