सुभासपा के राष्ट्रीय पार्षद ने रतनपुरा में जनसंपर्क कर प्रत्याशी को जिताने का किया अपील

रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की परम्परा) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय पार्षद प्रमोद वर्मा ने रतनपुरा बाजार में भ्रमण करके एनडीए के प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद राजभर के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील किया। वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने रतनपुरा बाजार में हैण्डविल लेकर व्यापारियों से संपर्क किया और चुनाव चिन्ह छड़ी पर भारी मतदान करके मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की मार्मिक अपील की।
लोकतंत्र के महापर्व में जोर शोर से अपने दल और अपने मुद्दों की बातों को जनमानस में पहुंच कर जहां हर दल अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं वहीं एनडीए गठबंधन से चुनाव लड़ रहे डॉक्टर अरविंद राजभर के समर्थक भी किसी से कम नहीं है। डॉ अरविंद राजभर के पक्ष में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय पार्षद प्रमोद वर्मा प्रतिदिन तूफानी दौरा कर रहे हैं। श्री वर्मा मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे संपर्क कर रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।अपने चुनावी दौरा के क्रम में श्री वर्मा ने बृहस्पतिवार को रतनपुरा विकासखंड के गाढा, नगवाँ, बीबीपुर, विसुकिया, मेवड़ी एवं रतनपुरा का तूफानी दौरा कर जनसंपर्क करते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।
वर्मा के अनुसार संपूर्ण देश में एनडीए गठबंधन की लहर चल रही है और पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रहा है । उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में यदि एनडीए का घोसी में सांसद होगा तभी घोसी का सर्वांगीण विकास संभव है। ताकि घोसी लोकसभा का सर्वांगीण विकास हो सके। उनका कहना है कि यदि डॉक्टर अरविंद राजभर घोसी के सांसद बनेंगे तो निश्चित रूप से स्वर्गीय कल्पनाथ राय जी के अधूरे सपने साकार होंगे। संपर्क अभियान में उनके साथ दर्जनों लोग रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

2 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

2 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

2 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

2 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

2 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

2 hours ago