आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)l जहानागंज ब्लाक के टेलहुवा ग्राम सभा मे सरकारी जमीन, गाटा संख्या 302 राजस्व कर्मी व ग्राम प्रधान की मिली भगत से अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिसकी विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, ग्रामीणों ने बताया कि, राजस्व कर्मी को पैसा मिले तो कोई भी जमीन कब्जा करा देंगे और तो और सरकारी भूमि पर कब्जा कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। जहानागंज के टेल्हुआ गांव में सरकारी भूमि पर इन दिनों अवैध कब्जा हो रहा है,जब ग्रामीणों को नहीं देखा गया तो हो रहे अवैध कब्जा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। और कुछ अधिकारियों को सूचना भी दे दिए। लेकिन वाह रे राजस्व विभाग सरकारी भूमि भू माफियाओं से मिलीभगत कर कब्जा करा दिए । राजस्व विभाग की यह लापरवाही सामने आई है। और अधिकारी मूकदर्शक बने गए हैं। आपको बता दें कि टेल्हुआ गांव में गाटा संख्या 301 पर सामुदायिक शौचालय बनना था। जिसका निरीक्षण पूर्व उप जिलाधिकारी गौरव कुमार किए थे, ग्राम पंचायत की लापरवाही से सामुदायिक शौचालय तो बन नहीं पाया, लेकिन राजस्व विभाग की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हो गया, इस दुस्साहस से क्षेत्रवासियों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…