निर्वाचन क्षेत्रों की त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रशासन दृढ़ संकल्पित है-योगेश्वर राम मिश्र

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की त्रुटिविहीन मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। इस कार्य में सभी राजनीतिक दल, नागरिक, मीडिया बंधु सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उक्त अपील भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के रोल आब्जर्बर /मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने किया है। वे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि जनपद में महिला मतदाताओं की संख्या कम है, इसको सही करने के लिए डिग्री कालेज तथा व्यवसायिक शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अभियान चलाकर मतदाता बढ़ाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल बूथ लेबल एजेन्ट तैनात करके 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु, पूरी करने वाले लोगों का फार्म-6 भरवाकर मतदाता बनवायें। इसके साथ ही मृतक या शिफ्टेड मतदाताओं का नाम सूची से हटवायें तथा सूची में दर्ज त्रुटियों को सही करायें। उन्होंने कहा कि 4 दिसम्बर रविवार को सभी बूथ पर बीएलओ मतदाता सूची के साथ उपलब्ध रहेंगे, यह इस अभियान की अंतिम तिथि होगी।
उन्होंने अपील किया है कि घर में आयी नई नवेली बहू को प्राथमिकता पर मतदाता बनायें। उन्होंने आर0ओ0 तथा ए0ई0आर0ओ0 को निर्देशित किया है कि, अपने बीएलओ या सुपरवाइजर के साथ बैठक करके मतदाता बनाने का कार्य सम्पन्न करायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से विधान सभा मतदाता सूची का मिलान करके, महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम, स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों पर विशेष ध्यान देकर शतप्रतिशत मतदाता बनवायें। इसके पूर्व मण्डलायुक्त ने गांधी कला भवन तथा प्राइमरी स्कूल कटरा बाजार पर स्थापित बूथ का निरीक्षण किया, वहां पर रखे रजिस्टर एवं फार्म का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि मतदाता कार्ड को आधार से जोड़ने का कार्य चल रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता सूची से नाम हटाने में पूरी प्रक्रिया का पालन करें।
बैठक में सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चन्द्र, उपजिलाधिकारी अतुल आनन्द, जी0के0 झा, आनन्द श्रीनेत, गुलाब चन्द्र, राजनीतिक दलों से विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, सरोज मिश्रा, के0के0 तिवारी, विवेक चौधरी, जयप्रकाश पाण्डेय, अमरजीत पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

8 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

9 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

9 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

10 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

10 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

10 hours ago