भारतीय भवन निर्माण व अन्य मजदूर यूनियन की बैठक

गोरखपुर(राष्ट्र की परंपरा)भारतीय भवन निर्माण व अन्य मजदूर यूनियन के तत्वावधान में गुरुवार को मजदूर उत्पीड़न एवं शोषण के खिलाफ माधवलाल तारामण्डल में एक आवश्यक बैठक हुई जो
प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा गोरखपुर में असंगठित मजदूरों का उत्पीड़न एवं शोषण लगातार बढ़ता ही जा रहा है प्रशासनिक अधिकारी मजदूरों के शोषण के शिकायती प्रार्थना-पत्र पर दबंग मालिकों के प्रभाव में आकर कार्यवाही करने से बचते हुए दिखाई पड़ते हैं बड़ी विडम्बना है कि देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला दैनिक श्रमिक मजदूर सरकार की गलत नीतियों के कारण उत्पीड़न का शिकार होने पर विवश हैं। बेरोजगारी से तंग आकर तमाम मजदूर आत्महत्या करने पर विवश हो रहे हैं। सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर शीघ्र ही मजदूरों के शोषण एवं उत्पीड़न पर सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो लाखों मजदूरों के साथ सड़क पर उतरकर संघर्ष करना होगा।
बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव आर.पी. सैनी एवं धु्रव कुमार मल्ल ने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में असंगठित मजदूर भय, भूख व बेरोजगारी के साये में जीने को मजबूर है। काम के अभाव में मजदूर इधर उधर भटक रहा है लेकिन अब इनके शोषण के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी।बैठक का संचालन करते हुए अब्दुल कादीर एवं बैरागीलाल ने कहा कि भारतीय भवन निर्माण व अन्य मजदूर यूनियन का जन्म ही मजदूरों के उत्पीड़न की लड़ाई लड़ने के लिए हुआ है। पिछले बारह वर्षों से संगठन मजदूरों के हक व अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। कादीर ने कहा कि अगर सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारी इनके उत्पीड़न पर जागरूक होकर कार्यवाही नहीं करते हैं तो संगठन स्वयं ही मजदूरों को शोषण से मुक्त कराने के लिए कटिबद्ध है।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित मनोज पान्डे, रईस निषाद, बैजनाथ प्रजापति, राजेश निषाद, मोदी, के.एल. रावत, शंकर निषाद, कंचन चैहान, अमरजीत चैहान, गोरख चैधरी, जगदीश, रामजी चैहान, जमुना सिंह, रामकरन चैहान आदि लोग उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

10 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

10 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

11 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

11 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

12 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

12 hours ago